बिहपुर स्टेशन के समीप अप ट्रैक पर शनिवार सुबह एक रेलकर्मी की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। पांच बजे सुबह लोगों ने शव देखकर बिहपुर रेल पुलिस को सूचना दी। रेल थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिये नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।

रेलकर्मी की पहचान कटिहार जिले के बरारी प्रखंड के जरलाही गांव निवासी 35 वर्षीय पप्पू मंडल के रूप में हुई। वह रेल प्वाइंट्समैन के पद पर चतुर्थवर्गीय कर्मी था। कर्मी के दो बच्चे प्रिंस कुमार और प्रियांशु कुमार हैं।

वहीं, रेल थानाध्यक्ष राजनाथ राय ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गयी है। इधर, घटना के बाद मृत कर्मी की पत्नी ममता कुमारी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *