नवगछिया। कदवा ओपी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनियां कदवा में शुक्रवार की रात गांव के ही एक आशिक मिजाज युवक के सिर पर वासना का भूत इस कदर सवार हुआ कि एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के लिए गांव में लगे दो ट्रांसफार्मर की बिजली काट कर उसने पूरे गांव को अंधेरा कर दिया।
Total Downloads: 78
अंधेरा होने के बाद उसने घर में सो रही एक महिला को हथियार का भय दिखाकर जान मारने की धमकी देते हुए उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला का पति दरवाजे पर सोया हुआ था। आशंका होने पर जब पति घर गया तो उसने अपनी पत्नी के साथ हम बिस्तर करते युवक को पकड़ लिया।
घटना की सूचना मिलने पर कदवा ओपी थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक लक्ष्मीनियां कदवा निवासी अरुण मंडल उर्फ बेंगो मंडल है। पीड़ित महिला के लिखित आवेदन पर पुलिस ने मेडिकल जांच करा आरोपित युवक को जेल भेज दिया।

