नवगछिया  में अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। महिला का शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला, जबकि दूसरे व्यक्ति का शव अप और डाउन लाइन के बीच क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

महिला की पहचान खगड़िया जिले के भदास गांव निवासी सुनील शाह की पत्नी रेणु देवी (40) के रूप में की गई है। घटना कटिहार–बरौनी रेलखंड पर बलाहा रेलवे समपार फाटक के पास की बताई जा रही है। वहीं दूसरे मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। हादसे में उसका सिर धड़ से अलग हो गया था।

सूचना मिलने के बाद भवानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

मृतका के भाई नारायणपुर निवासी रविंद्र कुमार शाह ने बताया कि माघी पूर्णिमा के मेले को लेकर उनकी बहन रेणु देवी यहां आई हुई थी और प्रसाद बेचने का काम कर रही थी। हादसे की जानकारी उन्हें भांजे के फोन से मिली, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। घटनास्थल के आसपास प्रसाद बिखरा हुआ मिला।

रविंद्र कुमार ने बताया कि उनके बहनोई विकलांग हैं और भीख मांगकर गुजर-बसर करते हैं। रेणु देवी ही प्रसाद बेचकर परिवार का पालन-पोषण करती थीं। उनके दो पुत्र उगन कुमार (16) और अमित कुमार (14) हैं, जबकि एक बेटी की शादी हो चुकी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रेल फाटक बंद रहने के कारण इस इलाके में हादसों की संख्या बढ़ गई है और इस बिंदु पर गहन जांच की जरूरत है। भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet