नवगछिया। प्रखंड के बलहा निवासी सिट्टा यादव का 16 वर्षीय पुत्र निर्मल कुमार बुधवार की सुबह टहलने के लिए घर से निकला था। टहलते हुए वह बलहा ढाला के पास पहुंच गया, इसी दौरान वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और शव को वहां से लाया गया। मामले की सूचना जीआरपी बिहपुर एवं भवानीपुर पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जानकारी ली।

परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार निर्मल दो भाइयों में बड़ा था और अपने पिता के साथ टेंट के काम में सहयोग करता था। उसने पिछले वर्ष ही इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *