नवगछिया। नवगछिया सहित आसपास के इलाके में दुर्गा पूजा के अवसर पर मईया को डलिया चढ़ाने के लिए महिलाओं की भीड़ मंदिर परिसर में जमा हो गयी। बाजार के दुर्गा मंदिर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने डलिया चढ़ाया। वहीं तेतरी दुर्गा मंदिर में मैया के पूजा अर्चना के लिए भी इलाके के रई जिलों के श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी।

मेला कमेटी के रमाकांत राय, बबलू राय, सहित ग्रामीण विधि व्यवस्था बनाने में लगे हुए हैं। वहीं रंगरा दुर्गा मंदिर में दुर्गा मैया को डलिया चढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुईं।

मेला कमेटी के अध्यक्ष गौतम सिंह, प्रभाकर ठाकुर अशोक सिंह, बरुन सिंह, बबलू सिंह, शैलेन्द्र ठाकुर व्यवस्था में लगे हुये हैं। वहीं पुनामा दुर्गामंदिर राजेन्द्र कॉलोनी में पूजा-अर्चना के बाद बलि प्रदान की गई

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *