नवगछिया। इस्माईलपुर थाना क्षेत्र में अंधविश्वास और अंधभक्ति के नाम पर महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला 24 अक्टूबर 2025 का है। वादिनी द्वारा थाना में लिखित आवेदन देकर बताया गया कि पड़ोसी पंच लाल मंडल हरवे हथियार से लैस होकर उनके घर पहुंचा और उन्हें डायन (जादू-टोना करने वाली) कहकर गाली-गलौज एवं मारपीट की।
इस संबंध में इस्माईलपुर थाना में डायन प्रताड़ना अधिनियम  के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने शनिवार को कांड में संलिप्त आरोपी पंचलाल मंडल (पिता – सहदेव मंडल, निवासी – सुंदर टोला, परबत्ता, थाना – इस्माईलपुर) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने कहा कि ऐसे अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। डायन प्रताड़ना अधिनियम के तहत दोषी पाए जाने वालों पर सख्त सजा का प्रावधान है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *