खरीक (नवगछिया): खरीक थाना क्षेत्र के पूर्वी घरारी गांव में रविवार की देर रात दहेज की मांग पूरी न होने पर एक महिला की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान मुस्कान खातून के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

क्या है मामला?

जानकारी के अनुसार, रविवार की देर रात मुस्कान खातून की हत्या फांसी लगाकर कर दी गई।
सोमवार सुबह जब मायके वालों को घटना की सूचना मिली, तो वे खरीक थाना क्षेत्र के पूर्वी घरारी स्थित ससुराल पहुंचे, जहां उन्होंने मुस्कान का शव लटका हुआ पाया।

इसके बाद मृतका के पिता मो. जुबैर ने खरीक थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।
खरीक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

छह साल पहले हुई थी शादी

मृतका की मां समीना खातून ने बताया कि करीब छह वर्ष पूर्व मुस्कान की शादी मो. इरशाद उर्फ लालू से मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार धूमधाम से की गई थी।
शादी के शुरुआती कुछ महीने सब ठीक रहे, लेकिन उसके बाद पति व ससुराल पक्ष के लोग मायके से पांच लाख रुपये दहेज लाने का दबाव डालने लगे।

दहेज नहीं मिलने पर मुस्कान को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन स्थिति जस की तस रही।
रविवार की रात आरोपियों ने आखिरकार मुस्कान की हत्या कर दी।

परिजनों को बनाया बंधक, साक्ष्य मिटाने की कोशिश

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि जब वे बेटी के ससुराल पहुंचे, तो ससुराल वालों ने उन्हें घर में बंधक बना लिया और मुस्कान को दफनाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया।
काफी मशक्कत के बाद वे वहां से भागकर अपनी जान बचा सके और पुलिस को घटना की सूचना दी।

पुलिस की कार्रवाई

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि मृतका की मां समीना खातून के बयान पर
पति मो. इरशाद उर्फ लालू सहित सात नामजद और कई अज्ञात लोगों पर दहेज हत्या (IPC 304B) का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है, और जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *