सफल और शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन ने की विस्तृत समीक्षा, सभी अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

नवगछिया/भागलपुर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने मंगलवार को सभी सेक्टर पदाधिकारियों को ब्रीफिंग दी। उन्होंने कहा कि जिन बूथों की जिम्मेदारी दी गई है, वहां सफलतापूर्वक और निष्पक्ष मतदान कराना हर सेक्टर पदाधिकारी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

डीएम ने निर्देश दिया कि सेक्टर अधिकारी अभी से अपने-अपने इलाकों पर पैनी नजर रखें और ऐसे लोगों की पहचान करें जो चुनाव के दौरान व्यवधान उत्पन्न कर सकते हैं। ऐसे व्यक्तियों पर निगरानी रखें और समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता — जैसे बिजली, पानी, रैम्प, शौचालय आदि — की जांच कर लें ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की समस्या न हो।

डीएम ने बताया कि मतदान दिवस पर सुबह 4 बजे से सभी अधिकारी सक्रिय रहेंगे, जबकि सुबह 5:30 बजे से मॉक पोल शुरू कर दिया जाएगा। सुबह 7 बजे से मतदान प्रारंभ होगा।
हर दो घंटे में पीआरओ ऐप पर मतदान की अद्यतन जानकारी अपलोड करनी होगी।

उन्होंने कहा कि यदि किसी केंद्र पर मतदान की गति धीमी हो, तो अधिकारी वहां उपस्थित रहकर गति बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। शाम 6 बजे तक कतार में खड़े मतदाताओं को मतदान का अवसर अवश्य दिया जाए, इसके लिए उल्टे क्रम में पर्ची वितरण कर मतदान प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया गया।

डीएम ने स्पष्ट किया कि मतदान समाप्ति के बाद पोल्ड ईवीएम को वज्रगृह और अनपोल्ड ईवीएम को वेयरहाउस में सुरक्षित पहुंचाना होगा। जब तक सभी ईवीएम का संग्रहण पूरा नहीं हो जाता, तब तक सेक्टर पदाधिकारियों की जिम्मेदारी समाप्त नहीं होगी।

इस अवसर पर डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह, निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ ऋतुराज प्रताप सिंह और एसपी प्रेरणा कुमार ने भी सभी सेक्टर पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने पर बल दिया।

 

 

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet