नवगछिया : डीडीसी ने नवगछिया के खगरा क्षेत्र का निरीक्षण किया, जहां ग्रामीण हाट के लिए चिन्हित भूमि का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने भूमि की उपयुक्तता, पहुंच मार्ग तथा आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Total Downloads: 165
इसके साथ ही डीडीसी ने खरीक प्रखंड के खरीक बाजार का भी दौरा किया और वहां ग्रामीण हाट हेतु चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि भूमि चयन के साथ-साथ यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण हाट का विकास किया जाए, ताकि आम लोगों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके।
डीडीसी ने कहा कि ग्रामीण हाटों के विकास, जलाशयों के सौंदर्यीकरण और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इससे स्थानीय व्यापार को मजबूती मिलेगी और आम नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन सभी विकास कार्यों को पारदर्शी और प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
