नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल परिसर में रविवार को दंडाधिकारी एवं मध्य निषेध पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी में नवगछिया थाना के छह कांड में कुल 8170.39 लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया.

मौके नवगछिया अंचलाधिकारी विश्वास आनंद, थानाध्यक्ष अमर विश्वास, मुख्यालय डीएसपी असरार अहमद, उत्पाद अधिक्षक उमाशंकर प्रसाद, उत्पाद इंस्पेक्टर चंदन कुमार, उत्पाद प्रभारी नवगछिया धन श्री वाला, नवगछिया एसआई राज कुमार सिंह सहित दर्जनों पुलिस बल मौजूद थे.

ट्रक में चोरी का प्रयास करते पकड़ाया चोर, गिरफ्तार

नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थिति टोल प्लाजा के पास रविवार के दोपहर में खड़ी ट्रक में चोरी का प्रयास करते चोर को रंगेहाथ ट्रक चालक व स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. चोरी करते पकड़ने के बाद स्थानीय लोगों ने चोर को नवगछिया गश्ती पुलिस को सुपूर्द कर दिया.

चोरी करता पकड़ा गया चोर बिहपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा निवासी कोको सिंह का पुत्र छोटू सिंह है. नवगछिया थाना अध्यक्ष अमर विश्वास ने बताया कि एनएच 31 पर ट्रक में चोरी के मामले में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया ट्रक में चोरी करने के मामले में छोटू सिंह पूर्व में भी जेल जा चुका है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *