नवगछिया । गोपालपुर थाना क्षेत्र के गंगा किनारे स्थित बोचाही स्पर संख्या तीन के निकट शुक्रवार की सुबह दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान गोली चलने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मारपीट में दोनों पक्ष से दो लोग घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। गोली लगने से घायल सविता देवी पति विरेन्द्र मंडल को भी इलाज के लिए मायागंज भेज गया।

गोली लगने के बाद भी सविता देवी, देवर अवधेश मंडल व पिंटू मंडल ने दो देसी कट्टा, एक बिंडोलिया में बारह बोर की 10 गोली व एक थ्री फिफटीन का खोखा व गोली फायरिंग करने के आरोपित अभिमन्यु मंडल को पकड़ कर गोपालपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इसके उपरांत सविता देवी के भाई ने आवेदन देकर अभिमन्यु कुमार पिता रमेश मंडल सहित तीन लोगों को नामजद करते हुए आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

बताया जाता है कि सविता देवी पति वीरेंद्र मंडल एवं वर्षा देवी पति रमेश मंडल के बीच किसी बात को लेकर सुबह-सुबह विवाद शुरू हुआ। इसी विवाद में दोनों में कहासुनी इतनी बढ़ गयी कि रमेश मंडल के पुत्र अभिमन्यु उर्फ मुन्ना ने घर से अवैध हथियार निकाल कर गोली फायरिंग करने लगा जिससे वहां पर अफरातफरी मच गयी। इसी बीच एक गोली सविता देवी के जांघ में लग गयी वह वहीं पर गिर पड़ी।

स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर के गोपालपुर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए अभिमन्यु को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है तथा पूरे मामले की गहन छानबीन की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *