बिहपुर। बिहपुर पुलिस ने थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अगुवाई में प्रखंड के सोनवर्षा दियारा में गुप्त सूचना पर छापेमारी कर विनय कुंवर के पुत्र निधु कुंवर उर्फ अमित की हत्या के नामजद फरारी आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने इसके घर की कुर्की-जब्ती भी की थी।

वह करीब दो साल से फरार चल रहा था। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया की गिरफ्तार आरोपी अंकित कुंवर है। जिसके पास से एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल बरामद किया गया है।

अंकित खरीक थाना व भवानीपुर ओपी के लूट कांड मामले में भी फरार चल रहा है। ज्ञात हो कि निधु उर्फ अमित कुंवर की हत्या 15 फरवरी 2020 को गोली मारकर और कुल्हाड़ी से काटकर कर दिया था। अंकित की गिरफ्तारी से दियारे में किसानों ने राहत की सांस ली है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *