नवगछिया । भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में मार्शल आर्ट ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन रविवार को ताइक्वांडो हॉल नवगछिया में किया गया। टेस्ट के मुख्य निर्णायक घनश्याम प्रसाद, राष्ट्रीय रेफरी सह जिला महासचिव थे।

इस अवसर पर ताइक्वांडो कोच जेम्स, मो नाजिम, विकास चौरसिया, धर्मचन्द भगत उपस्थित थे। ताइक्वांडो मीडिया प्रभारी सह कोच विकास कुमार ने बताया कि टेस्ट में उतीर्ण खिलाड़ियों को बिहार ताइक्वांडो संघ के द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

उतीर्ण खिलाड़ियों में येलो बेल्ट में रितिका, सुमन, आदित्य राज, केशव कुश, अराध्या जयसवाल, कृष्णा, अदित्य कुमार, चित्रा कुमारी और ग्रीन बेल्ट में राजवीर सिंह, रणवीर सिंह, अन्शुमान कुमार, आर्णव सिंहा, आशुतोष कुमार, साक्षी कुमारी, युवराज कुमार हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *