नवगछिया : प्रखंड के पुनामा प्रताप नगर के स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रामनारायण सिंह की पत्नी स्वतंत्रता सेनानी नंदकिशोरी देवी का शव तिरंगे में लपेटकर शव यात्रा निकाली गई. इस दौरान शव यात्रा में देशभक्ति से ओतप्रोत गगनभेदी नारे लगाए जा रहे थे. मालूम हो कि राम नारायण सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम में महती भूमिका निभाई थी.

खासकर भारत छोड़ो आंदोलन में उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया था और उनके हर कार्य में उनकी पत्नी नंद किशोरी देवी की भी भूमिका थी. मालूम हो कि नंद किशोरी देवी का निधन शुक्रवार को अलसुबह उनके पैतृक आवास पर हो गया.

शनिवार को उनका दाहसंस्कार गंगा घाट पर किया गया. स्वतंत्रता सेनानी के निधन पर शोक संतप्त उनके पुत्र जवाहर प्रसाद सिंह, दयानंद सिंह, लाल बहादुर सिंह, खगेंद्र प्रसाद सिंह, जितेंद्र प्रसाद सिंह, कृष्ण प्रसाद सिंह, शैलेंद्र प्रसाद सिंह, मनोज सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृत आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *