नवगछिया : तीन जिलों का मुख्य बाजार ढोलबज्जा की सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण होने से रोज जाम लगता है। इससे खरीदारी करने आने वाले लोगों के साथ ही यात्रियों को काफी दिक्कत होती है। भागलपुर के अलावा मधेपुरा और पूर्णिया जिला के लोग भी ढोलबज्जा बाजार खरीददारी के लिए पहुंचते हैं। त्योहारों के समय बाजार में अधिक भीड़ रहती है। मगर भीड़ के कारण अब बाजार में जाम की स्थिति उत्पन्न होने लगी है। बाजार की स्थिति यह हो गई है कि दो वाहन एक साथ इस सड़क से नहीं गुजर सकते हैं।
Total Downloads: 92
दुकानदारों ने सड़क पर कब्जा कर अपनी दुकानें लगा ली हैं। अब धीरे-धीरे ढोलबज्जा बाज़ार से लोग तौबा करने लगे हैं। बाजार से अतिक्रमण हटाने को लेकर वरीय पदाधिकारियों को भी लोगों ने आवेदन दिया है। लेकिन अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। दिवाली और छठ पूजा जैसे बड़े पर्व में जाम की समस्या लोगों के लिए मुश्किल साबित हो सकती है।ढोलवजा पंचायत के सरपंच सुशांत कुमार ने बताया कि दुकानदारों ने धीरे-धीरे सड़क को अतिक्रमित कर लिया गया है। कब्जा टाने के लिए उसको नवगछिया एसडीओ, सीओ के अलावा डीएम क को आवेदन दिया जा चुका है। लेकिन अतिक्रमण हटाने के नाम पर सिर्फ अमीन को भेज खानापूर्ति की जाती है। अगर जल्द अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो आने वाले समय में जाम की बड़ी समस्या से प्रखंड वासियों को जूझना पड़ेगा।
सरपंच बोले-अफसर नहीं दे रहे ध्यान
अब धीरे-धीरे ढीलवजा बाजार से लोग तौबा करने लगे हैं। बाजार से अतिक्रमण हटाने को लेकर वरीय पदाधिकारियों को भी लोगों ने आवेदन दिया है। लेकिन अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। दिवाली और छठ पूजा जैसे बड़े पर्व में जाम की समस्या लोगों के लिए मुश्किल साबित हो सकती है। ढोलबज्जा पंचायत के सरपंच का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार स्थानीय अधिकारियों को आवेदन दिया, लेकिन अब तक, इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। इससे आसपास के लोगों में भी रोष है। उन्होंने कहा कि दिवाली से पहले कब्जा हटाने के लिए प्रयास किया जाएगा।

