नवगछिया : श्रीशिवशक्ति योगपीठ के तत्वावधान में आषाढ़ पूर्णिमा के मौके पर आगामी 12 व 13 जुलाई को नवगछिया स्थित बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज परिसर में होने वाले विराट श्री गुरुपूर्णिमा महोत्सव के आयोजन को लेकर बुधवार की शाम बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज के बहुद्देश्यीय प्रशाल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जहां योगपीठ के पीठाधीश्वर संत शिरोमणि परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज के सचिव तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य डॉ मृत्युंजय सिंह गंगा ने की।

इस बैठक में स्वामी शिवाप्रेमानंद, स्वामी मानवानंद , स्वामी कुंदन सिंह, पंडित प्रेम शंकर भारती, भाजपा नेता रोशन सिंह, अजय सिंह कुशवाहा, राजद नेता शैलेश कुमार, सराफ कॉलेज के प्राचार्य मो. नईम उद्दीन, लेखापाल विनोदानंद मंडल, अमरजीत सिंह, राघव प्रसाद सिंह, तुषार कांत झा सहित भारी संख्या में गुरुपूर्णिमा महोत्सव आयोजन समिति के सदस्य गण एवं श्रद्धालु मौजूद थे।

यह जानकारी बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज के प्रवक्ता राजेश कानोडिया ने देते हुए बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई तथा पंडाल निर्माण, श्रद्धालुओं के विश्राम स्थल, वाहन पार्किंग, भंडारा, मंच निर्माण, तोरण द्वार, गुरु दीक्षा कार्यस्थल इत्यादि को लेकर परमहंस स्वामी आत्मानंद जी महाराज ने दिशा निर्देश दिया। जहां मौके पर नवगछिया और भागलपुर के अलावा सहरसा, पूर्णिया और कटिहार सहित कई जिलों के कार्यकर्ता भी काफी संख्या में मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *