नवगछिया। तेतरी दुर्गा मंदिर परिसर से एक विवाहिता महिला के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां, गुंजन देवी, निवासी कुंवरटोला (बरारी, कटिहार), ने बरारी थाना में आवेदन दिया था। बरारी थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला नवगछिया थाना को भेज दिया, जहां 19 नवंबर को औपचारिक प्राथमिकी दर्ज की गई।

पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी पुत्री सुमन देवी की शादी वर्ष 2019 में तेलघी (खरीक) निवासी सोनी राय के साथ हुई थी और उसका एक पुत्र भी है। शादी से पूर्व तथा शादी के बाद भी गांव का दिवस पासवान उसे लगातार परेशान करता था। इसको लेकर पंचायत भी हो चुकी थी।

परिवार के अनुसार, सुमन देवी 2 अक्टूबर को ससुराल से मेला देखने तेतरी दुर्गा मंदिर आयी थी, जहां से वह अचानक लापता हो गई। ससुराल वालों ने जानकारी मिलने पर मायके वालों को सूचना दी।

परिजन जब शक के आधार पर दिवस पासवान के घर पहुँचे, तो वहाँ मौजूद मुन्ना पासवान की पत्नी पिंकी देवी, मुन्ना पासवान व अन्य सदस्यों ने कहा कि “सुमन दिवस पासवान के पास है, तीन दिन में लौटा देंगे।” लेकिन समय बीतने के बाद भी वह नहीं लौटी।

4 अक्टूबर को पुनः उसके घर पहुंचने पर पाया कि परिवार के लोग घर छोड़कर फरार हो चुके थे। नवगछिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अपहरण एवं संबंधित धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *