बिहपुर । प्रखंड के बभनगामा वार्ड नंबर 11 काजी टोला में एक बंद घर का ताला तोड़कर डेढ़ लाख नकद और लाखों के सोने व चांदी के आभूषण का चोरी कर लेने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के चोर ने दो रूम का ताला तोड़ा।

एक कमरे से तो कुछ नहीं लिया। लेकिन दूसरे कमरे में रखे गोदरेज का लॉकर तोड़ नकदी व आभूषण पर हाथ साफ कर फरार हो गया। इस घर का गृहस्वामी मोहम्मद इम्तियाज आलम दुबई में रहता है और उसकी पत्नी रुमाना इम्तियाज अलीगढ़ में बच्चों के साथ रहती है।

उसका लड़का फराज आलम और लड़की यमुना अलीगढ़ में पढ़ाई कर रहे हैं। इस घर का देखभाल का जिम्मा मामा मरहवा उर्फ मुख्तारुल हुसैन करते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *