नवगछिया – नवगछिया थाना पुलिस के गश्ती वाहन में नवगछिया शहर में ही एक विक्षिप्त ने एक बड़े पत्थर से जानलेवा हमला बोल दिया. इस हमले में गश्ती दल का नेतृत्व कर रहे नवगछिया थाना के थनाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजकपूर बाल बाल बच गए. इस हमले में पुलिस वाह का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया है. जानकारी मिली कि विक्षिप्त सड़क के किनारे खड़ा था. जैसे ही वाहन करीब पहुंच तो विक्षिप्त ने रूक जाओ रूक जाओ जोर जोर से चिल्लाया.
Total Downloads: 377
जब तक पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते तब तक उस विक्षिप्त ने एक बड़ा सा पत्थर वाहन पर दे मारा. पत्थर इंस्पेक्टर राजकपूर के ठीक सामने शीशे पर जा लगा. शीशा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. इसके बाद जब पुलिसकर्मियों ने उक्त विक्षिप्त को दबोचा तो वह कहने लगा कि उसे किसी से कोई बात नहीं करना है. उन्हें मोदी जी से डायरेक्ट मिलना है.

पुलिस विक्षिप्त को थाने पर ले गयी. जब पूछताछ और छानबीन की गयी तो पता चला कि वह पागल है. परिजनों को थाना बुलाया गया और इलाज के लिये ले जाने के शर्त पर पीआर बांड भरवाकर उसे मुक्त कर दिया गया. बुधवार को यह घटना पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ था

