नवगछिया। भागलपुर जिला दक्ष ताइक्वांडो प्रतियोगिता 27 एवं 28 जनवरी को सैंडिस कंपाउंड में आयोजित की गयी। जिसमें एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण पदक जीते।

ताइक्वांडो खिलाड़ी प्रियांशु कुमार, मीनाक्षी कुमारी, अनन्या वात्सल्य, तान्या वात्सल्य, प्रिया कुमारी, शिवम कुमार, सक्षम सागर, भूपेंद्र कुमार, हरिओम कुमार, आयुष कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर नवगछिया का नाम रोशन किया। इन सभी खिलाड़ियों के प्रशिक्षक ने बताया कि खिलाड़ी रोजाना समय पर प्रशिक्षण लेते हैं और हमेशा अनुशासन का पालन करते हैं। सभी खिलाड़ियों को लोगों ने बधाई दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *