बिहपुर। बिहपुर बीआरसी परिसर में मंगलवार को सम्मान समारोह आयोजित कर जिलास्तरीय दक्ष प्रतियोगिता में अंडर-14 कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता बालिका वर्ग व अंडर 17 में उपविजेता बालक वर्ग एवं जूडो में अंडर 17 के बालिका वर्ग के खिलाड़ियों को बिहपुर बीडीओ सतीश कुमार ने सम्मानित किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 314
सम्मान समारोह में बीआरसी लेखपाल अकलेश कुमार, शारीरिक शिक्षक जयंतू राज, मिथलेश कुमार, टीम के कोच जितेंद्र कुमार, सुजीत कुमार समेत शिक्षक चन्द्रभूषण कुमार, रवि, प्रकाश, अजय, ललन सिंह, नोटिस पासवान व अवधेश कुमार आदि मौजूद थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
