बिहपुर : नाइट क्रिकेट मैच का टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला झंडापुर के मैदान पर चकप्यारे झंडापुर और औलियाबाद के बीच खेला गया। टॉस चकप्यारे झंडापुर ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 198 रन बनाए। झंडापुर की ओर से बल्लेबाज रौशन कुमार 46 रन और प्रेमपाल ने 40 रन का योगदान दिया।
Total Downloads: 324
वहीं औलियाबाद टीम के गेंदबाज राजा ने 3 और पांडव 2 विकेट चटकाये। जबाब में 199 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी औलियाबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 170 रन ही बना सकी। औलियाबाद के बल्लेबाज राजा ने 56 और पांडव 46 रन बनाए। चकप्यारे झंडापुर टीम के गेंदबाज अमित कुमार 3 विकेट और प्रेम पाल ने 3 विकेट लेकर मैच का पासा ही पलट दिया और 29 रनों से फाइनल मैच जीत लिया।
मौके पर मुख्य अतिथि जिप मोइन राइन व राजद नेता सह उप मुखिया आजाद अंसारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। फाइनल मुकाबले में मो. समरेज अंसारी, मो. शाहजहां अंसारी, शमीम अंसारी, मो. हासिम, सदरुल, कासिम, इकबाल, असद शमी, एजाज आदि सक्रिय रहे।

