नवगछिया : थाना क्षेत्र के एक गांव में सौतेले पिता की हवस का शिकार किशोरी ने कहा है कि न्याय के लिए आखिरी दम तक लड़ेंगी। मेरे लिए इससे बड़ी घटना क्या हो सकेती है। फिलहाल पीड़िता अपने ननिहाल में है। उसने शनिवार को फोन पर बताया कि नाना किसी काम से बाहर गए हैं। उनके आने के बाद मैं खरीक थाना जाऊंगी और घटना की प्राथमिकी दर्ज कराऊंगी। घटना के बाद वह सदमे में है।

काफी कुरेदने पर उसने कहा कि चाइल्डलाइन के सदस्यों ने सहयोग तो किया, लेकिन बालिका सुधार गृह में रखने से इनकार कर दिया था। इसके बाद मैं थाने आवेदन देकर अपने नाना के घर चली आई। पीड़ित ने इस घटना में अपनी मां और सौतेले पिता के भाई की संलिप्तता का भी आरोप लगाया है।

उसने एक बार फिर कहा कि अगर दोषियों को सजा नहीं मिली तो मैं मौत को गले लगा लूंगी। सौतेले पिता ने केस करने पर हत्या करने की धमकी थी। इधर, घटना के बाद से ही आरोपी घर से फरार है। खरीक थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने बताया कि पीड़िता आवेदन देकर ननिहाल चली गई है। उसने कहा था कि नाना-नानी के साथ विचार कर रामनवमी के बाद आऊंगी।

बता दें कि 18 मार्च को दरिदें पिता ने सौतेली बेटी को जबरन शराब पिलाई थी। इसके बाद चाकू की नोंक पर उसके साथ जबरदस्ती की थी। पीड़िता मौका मिलते ही घटना के दो-तीन दिन बाद घर से भाग गई थी। 24 मार्च को भागलपुर स्टेशन पर उसे अकेला देख एक व्यक्ति ने स्थानीय महिला थाना पहुंचाया था। वहां से किशोरी को चाइल्डलाइन भेजा गया था। जहां किशोरी ने आपबीती सुनाई थी। इसके बाद चाइल्डलाइन की टीम पीड़िता को लेकर खरीक थाना पहुंची थी। पुलिस को आवेदन देने के बाद वह अपने ननिहाल चली गई थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *