नवगछिया। नवगछिया महिला थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के छोटकी नैनीजोर निवासी दयानंद मिश्र के रूप में हुई है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 163
मामले से संबंधित जानकारी के अनुसार, 13 दिसंबर 2024 को वादिनी ने महिला थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उसका पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न कर रहे हैं। आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने पश्चिम बंगाल के बैजडीह कोइलरी से दयानंद मिश्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
