बिहपुर: प्रखंड के मड़वा गांव स्थित बाबा ब्रजलेश्वरधाम में गुरुवार को भादो पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले पांच दिवसीय मेले का धूमधाम से शुभारंभ हुआ। जिप सदस्या रेणु चौधरी, सरपंच प्रतिनिधि मनोहर चौधरी, कोषाध्यक्ष सह पंसस विमल शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि नरेश चौधरी, श्याम राय, झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार आदि ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इधर भादो मेला को लेकर शिवभक्तों की सुरक्षा को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। महादेव को जलाभिषेक करने को लेकर शिवभक्तों का आने सिलसला जारी है।

जो शुक्रवार को पूर्णिमा पर जलार्पण करेंगे। मेले में दुकान भी सज गई है। वहीं उद्घाटन के मौके पर गोपाल चौधरी, आशुतोष चौधरी, जिप प्रतिनिधि चंदन भारद्वाज, विनोद पांडे, संजय पांडे, उपेंद्र पांडे, विक्की चौधरी, सुधीर पासवान, विजय राय आदि समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *