नवगछिया। इस्माईलपुर एवं गोपालपुर प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि उठाव के बाद पिछले कई महीने से लगातार आवास सहायक से लेकर अधिकारियों द्वारा लाभुकों को घर बनाने के लिए कहे जाने के उपरांत लाल नोटिस एवं पीला नोटिस के बाद इनके ऊपर सर्टिफिकेट केस करने की तैयारी शुरू कर दी गयी है।
Total Downloads: 319
इस्माईलपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि 346 लोग ऐसे हैं, जिनको कई बार घर बनाने के लिए कहा गया लेकिन उनके द्वारा घर बनाने का कार्य प्रारंभ नहीं किया है। इसको लेकर अंचलाधिकारी के माध्यम से सर्टिफिकेट केस करने का फैसला किया गया है।
इसी तरह गोपालपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमारी चौधरी ने बताया कि यहां पर 72 ऐसे लोग हैं जिन्होंने आवास की राशि उठाव करने के बाद घर नहीं बना रहे हैं इसके लिए इनके ऊपर सर्टिफिकेट केस करने के लिए अंचलाधिकारी को लिखा गया है।

