बिहपुर पुलिस ने शुक्रवार तड़के विशनपुर दियारा में छापेमारी के दौरान कुख्यात कारेलाल मंडल उर्फ करका मंडल को गिरफ्तार कर लिया। वह हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट सहित कई मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके पास दो कट्टा, चार कारतूस और विंडोलिया भी बरामद किया है।

कारे मंडल 2016 में सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में हुई एक हत्या मामले का नामजद आरोपी है। इसके अलावा बिहपुर, भवानीपुर समेत अन्य थानों में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, रंगदारी सहित अन्य संगीन मामले दर्ज हैं। जिसमें बिहपुर थाना के कांड संख्या 01/16 के आर्म्स एक्ट मामले में चार्जशीटेड हो चुका था। बिहपुर थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कारे मंडल विशनपुर दियारा स्थित अपने घर में छिपा है।

इसके बाद पुलिस टीम गांव पहुंची और घर की घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। उन्होंने बताया कि शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। इधर सूत्रों की मानें तो गिरफ्तार कुख्यात दो दिन पूर्व अपने गांव में फायरिंग करते हुए रंगदारी की थी। रंगदारी नहीं देने पर मजदूरों के साथ मारपीट भी किया था। वहीं दूसरी ओर इसी दियारा के फरार चल रहे वारंटी अर्जुन मंडल को बिहपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

अपराधियों का सैफ जोन है विशनपुर दियारा

गंगा पार चारों ओर खेत-खलियान के बीच विशनपुर दियारा अपराधियों का सैफ जोन माना जाता है। यहांं की भौगोलिक स्थिति इतनी भयावह है कि रात क्या लोग दिन में जाने से कतराते हैं। अपराधी घटना को अंजाम देकर इसी दियारा में पनाह लेते हैं। बिहपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात कारेलाल उर्फ करका मंडल का यहां खौफ था। इसके भय से कोई मुंह खोलना भी मुनासिब नहीं समझता था। कारेलाल की गिरफ्तार से उक्त बहियार में रहकर खेती करने एवं रहने वाले किसानों समेत आम लोगों में खुशी का माहौल है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *