नवगछिया : नवगछिया पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने सोमवार को एसडीपीओ दिलीप कुमार सहित नवगछिया के सभी थानाध्यक्ष सर्किल इंस्पेक्टर के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की। एसपी ने बताया कि फसल तैयारी और आने वाले त्यौहार को लेकर नवगछिया पुलिस ने विशेष रूप से तैयारी की है। एसपी ने बताया कि दियारा में फसल और रंगदारी के मामले पर विशेष ध्यान थाना स्तर पर देने का निर्देश दिए गए हैं।
Total Downloads: 83
एसपी ने बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान और गठित टीम के रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई कि जाएगी। गोपालपुर के कुख्यात सोनू यादव और बिहपुर खरीक के कुख्यात अपराधी कन्हैया चौधरी के अपराधी की गतिविधि को लेकर के उस पर इनाम रखने की तैयारी की जा रही है। एसपी ने बताया कि रविवार को एसटीएससी मामले में फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए स्टेट से एसड्राइव अभियान शुरू किया गया था।
लेकिन नवगछिया एसटीएससी थानाध्यक्ष द्वारा एस ड्राइव में एक भी गिरफ्तारी नहीं करने के कारण उनसे स्पष्टीकरण पूछा गया है। नवगछिया के एलटीएफ टीम जयप्रकाश पंडित को सबसे अधिक शराब पकड़ने के मामले के साथ-साथ गिरफ्तारी करने के मामले में उसे ₹1000 नगद पुरस्कार दिया गया है। एसपी ने बताया कि रिपोर्टिंग से अधिक डिस्पोजल करने का लक्ष्य था। लेकिन हम लोग रिपोर्टिंग एवं डिस्पोजल दोनों समान रूप से किए हुए हैं डिस्पोजल की गतिविधि बढ़ाने का निर्देश सर्किल इंस्पेक्टर एवं एसडीपीओ को भी दिया गया है।

बेहतर कार्य के लिए परबत्ता प्रथम और रंगरा दूसरे स्थान पर :
काड निष्पादन एवं बेहतर कार्य को लेकर परबत्ता को प्रथम स्थान रंगरा को द्वितीय स्थान और खरीक को तृतीय स्थान दिया गया है। वहीं ढोलबजा थानाध्यक्ष को जन शिकायत निष्पादन के सबसे अधिक मामले निष्पादन करने को लेकर के उसे ₹500 का रिवार्ड दिया गया है। नवगछिया बाजार में राजेंद्र कॉलोनी में हुई गोलीकांड में निर्दोष युवक की हत्या के मामले में सड़क जाम करने वाले कई लोगों के ऊपर नामजद अभियुक्त कर मामला दर्ज किया गया है
इस मामले में कई जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं। इस मासिक अपराध गोष्ठी के मौके पर नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर विनय कुमार नवगछिया नगर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण, गोपालपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार परबत्ता थाना अध्यक्ष पंकज कुमार खरीक थाना अध्यक्ष सूबेदार पासवान इस्माइलपुर थाना अध्यक्ष सहित बिहपुर और भवानीपुर थानाध्यक्ष मौजूद थे।
