नारायणपुर | प्रखंड के बैकठपुर दुधैला व शहजादपुर पंचायत के दर्जनों गांवों में गंगा के बाढ़ का पानी घुस गया है। खतरा देख लोग पलायन कर रहे हैं। घरों में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों को समस्या उत्पन्न हो गई है। पानी में खाट, चौकी या मचान पर सोना पड़ रहा है। खाना बनाने के लिए समस्या खड़ी हो गई है, बच्चे भुख से बिलख रहे हैं।

सरकारी तंत्र से कोई व्यवस्था नहीं कराई गई है। मवेशी का चारा तो पानी में डूबा पशु भी पानी में खड़े रह रहे हैं। मुखिया रुपेश मंडल, मुखिया अरविंद मंडल, समाजसेवी संजय भारती, अरुण मंडल ने बताया कि पीने का शुद्ध पानी नहीं है। शौच में समस्या हो रही है।

खरीक : 420 घर प्रभावित, लोगों ने की नाव की मांग

खरीक। कोसी नदी के जलस्तर में ऊफान जारी है। शुक्रवार को जहां 85 से अधिक घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश किया था, वहीं शनिवार 420 से अधिक घरों में बाढ़ का पानी घुस गया। इससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है, तो मवेशियों के चारे पर संकट खड़ा हो गया है। पूरा गांव बाढ़ के पानी से घिर जाने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।

लोग अपने ही घरों में ही कैद हो गए हैं। अब तक प्रशासनिक स्तर से एक नाव तक की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे लोगों में रोष है। ग्रामीणों ने एसडीओ मुकेश कुमार से आवागमन हेतु शीघ्र नाव की व्यवस्था कराने की मांग की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *