रविवार की देर शाम थाना क्षेत्र के खरीक रेलवे स्टेशन नया टोला भवनपुरा में जमीन विवाद व पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने नाबालिग दो भाइयों के ऊपर जान मारने की नियत से वार कर दिया। इसमें एक भाई का दोनों हाथ व दूसरे व एक हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

बीच बचाव करने नाबालिग के पिता नीरो मंडल भी आंशिक रूप चोटिल हो गये। घटना में घायल हुए अभिजीत कुमार (15) उसके भाई अरविंद कुमार (17) व पिता को इलाज के लिए परिजनों ने पीएचसी लाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों भाईयों की स्थिति बेहद गंभीर देखते हुए समुचित इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया। चोटिल पिता का इलाज पीएचसी में हुआ।

वहीं घायल के पिता ने मामले को लेकर गांव के ही बगलगीर सुधीर मंडल, मुकेश मंडल व राहुल कुमार के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है। जिसमें जबरन मारपीट करने व धारदार तलवार से जान मारने की नियत से वार करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *