नारायणपुर। प्रखंड के बीरबन्ना चौक आनंद बाग समीप एनएच 31 किनारे दुर्घटनाग्रस्त कार से बड़ी मात्रा में भवानीपुर पुलिस ने शराब बरामद किया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि बिहपुर की ओर से आ रही गाड़ी का पुलिस ने पीछा किया। इसी दौरान कार का अगला चक्का फट गया और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढें में चली गयी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
कार सवार दो युवक फरार हो गया। थाना के एसआई बसंत कुमार, राजीव कुमार, अवधेश राम, एएसआई मुकेश कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंचकर गाड़ी से शराब बरामद कर कार को थाना लाई। गाड़ी के पास चौकीदार को प्रतिनियुक्त कर दिया गया। कार से 110 लीटर शराब बरामद की गई है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
