नवगछिया। नवगछिया में अपराधियों का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है। शनिवार को दिन दहाड़े बाइक सवार दो अपराधियों ने रतनगंज सुकटिया बाजार के एसबीआई के एटीएम के दो खातों से एक लाख तीस हजार रुपये की निकासी कर रंगरा ओपी क्षेत्र के तिनटंगा दियारा के आशीष कुमार पिता शंभू मंडल से गोपालपुर थाना क्षेत्र के उसरहिया पुल के पास पीछे से ओवरटेक कर पैर से मारकर बाइक को गिरा कर रुपया लूट कर पुन:वापस तेजी से गोपालपुर की ओर चलते बने।
Total Downloads: 354
पीड़ित युवक के पिता शंभू मंडल ने बताया कि आशीष ने अपनी बाइक से लुटेरों का गोपालपुर आरा मिल तक पीछा किया। लेकिन लुटेरे भागने में सफल रहे। गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि पीडित युवक से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है तथा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी किया जा रहा है।
