नवगछिया – नवगछिया थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पुल पहुंच पथ के कलबलीया धार के पास गुरुवार की देर रात को पैदल जा रहे कांवरिया अररिया जिला के बनमनखी थाना क्षेत्र के मथनाहा निवासी 65 वर्षीय जगदेव मंडल को अज्ञात वाहन के धक्का घायल हो गया.
Total Downloads: 115
जिसे पुलिस के द्वारा तुरंत इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जहां पर डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर उपचार के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया. जहां वृद्ध जगदेव मंडल की मौत रास्ते में ही हो गई.

पुलिस और स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी उनके परिजनों को दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही आनन फानन में शुक्रवार को मृतक के परिजन पहुंच कर भागलपुर मायागंज अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव को साथ लेकर गए.

