नवगछिया। देवर से पति बने रोहित की हत्या का नामजद आरोपित पत्नी गोपालपुर पुलिस के हत्थे छापेमारी के दौरान चढ़ गयी। बताया जाता है कि कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के भैंस दियारा निवासी मुन्ना कुमार सोनी की शादी गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटंगा करारी गांव के उमेश साह की पुत्री वीणा के साथ हुई थी।

परन्तु शादी के कुछ महीने बाद ही वीणा ने अपने देवर हीरा लाल उर्फ रोहित कुमार से कोर्ट मैरेज कर अपने मायके में ही देवर से पति बने रोहित के साथ रहने लगी। कुछ दिन बाद हीरा लाल की मां को उसके गायब होने की सूचना मिली।

उसके बाद हीरा लाल की मां ने गोपालपुर थाना में अपने पुत्र की हत्या कर शव को गायब कर देने का मामला दर्ज करवाया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि वीणा कुमारी से गहन पूछताछ की जा रही है तथा अन्य लोगों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *