नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटंगा करारी बुद्धूचक गांव के पास सोमवार देर रात्रि पुलिस की गश्त गाड़ी देखकर तीन युवक मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा से भागने लगे जिसका पीछा गश्त गाड़ी से की गयी और तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी।

जिसमें तीनटंगा बालू टोला के अजय कुमार शर्मा, नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा गांव के अजय कुमार सिंह को एक देसी पिस्तौल, दो कारतूस, एक खोखा, बाइक और ई-रिक्शा के साथ गोपालपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। जहां एक युवक भागने में सफल रहा। गोपालपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

नवगछिया आदर्श थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष शिव प्रसाद रमानी ने चेकिंग के दौरान मधतपुर टोल प्लाजा एनएच 31 पर एक युवक को देसी कट्टा और चार गोली के साथ गिरफ्तार किया। युवक की पहचान जमुनिया निवासी सुबेर आलम के रूप में हुई।

उन्होंने बताया कि दोपहर में गश्त पार्टी जब टोल प्लाजा पर चेकिंग कर रही थी तो इसी दौरान संदेह होने पर युवक की तलाशी ली गयी तो उसके कमर से एक देसी कट्टा और चार गोली मिली। युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *