बिहपुर। प्रखंड के मड़वा गांव निवासी जनार्दन राय उर्फ छंगुरी राय ने झंडापुर ओपी में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें उसने रामदेव राय, राजकिशोर सनगही, नवल किशोर सनगही, चंचला देवी, साधना देवी, रीमा कुमारी व सीमा कुमारी को नामजद किया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 166
आरोप में बताया है कि मैं अपने घर में बैठा था। आरोपियों ने मुझे व मेरे परिवार को मारकर जख्मी कर दिया और 20 हजार रुपये और डेढ़ भर का सोने की चेन छीन ली। झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
