नारायणपुर (भागलपुर): भवानीपुर थाना क्षेत्र में मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद अरमान अली (22), मोहम्मद सोनू अली (20) और मोहम्मद रहमान अली (21) शामिल हैं — तीनों मधुरापुर गांव के निवासी हैं। पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Total Downloads: 375
पहली घटना गुरुवार की है, जब आरोपी अरमान अली किसी अन्य व्यक्ति से विवाद कर रहा था। इस दौरान ठेला चालक ऋषि कुमार ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराया। कुछ देर बाद अरमान अली ने अपने साथियों के साथ मिलकर ऋषि कुमार की पिटाई कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की।
दूसरी घटना शुक्रवार रात की है। आरोपी अरमान अली ने अपने दर्जनों साथियों के साथ मिलकर इंदल यादव पर हमला कर दिया। आरोप था कि इंदल यादव भी पहले झगड़े को छुड़ाने में शामिल था। मारपीट में इंदल यादव बुरी तरह घायल होकर बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया।

इस मामले में आरोपी पक्ष की ओर से भी भवानीपुर थाना में एक प्रत्याक्रमण प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है।
