नवगछिया। नवगछिया थाना की पुलिस ने रविवार को पकरा दोनियाटोला से एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान पकरा दोनियाटोला निवासी नंदन सिंह के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम कुंदन सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ में उसने अपना नाम नंदन सिंह बताया।
तलाशी लेने पर उसके पैंट के बाएं पॉकेट से एक स्टील के चुनौती डिब्बा में रखा अल्युमिनियम फॉयल में पैक 24 पीस स्मैक जैसा पदार्थ बरामद किया गया। डिजिटल वेट मशीन से जांच में कुल वजन 2.93 ग्राम (वार्प सहित) और 1.90 ग्राम (बिना वार्प) पाया गया।

डीडी किट से जांच में पदार्थ स्मैक पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर स्मैक जब्त किया।
नवगछिया थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

