नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवक घायल हो गए। पहली घटना बस स्टैंड की है जहां बस के ठोकर से मोटरसाइकिल चालक बंसी कुमार घायल हो गया। उसका हाथ टूट गया है और सिर में चोट लगी है।

 उसे पुलिस ने अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरी घटना तेतरी जीरो माइल की है जहां दुर्घटना में अमृत कुमार निवासी नारायनपुर घायल हो गया। नवगछिया पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *