नवगछिया। भागलपुर व मधेपुरा जिले के सीमांत क्षेत्र चौसा थाना के लौआलगान पूर्वी पंचायत अंतर्गत सतगुरु कबीर आश्रम बिन्दटोली में दो दिवसीय विशेष सत्संग महाधिवेशन का आयोजन किया जाएगा। इस महाधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज इलाहाबाद के अविलास साहब के शिष्य धर्मेन्द्र साहेब शामिल हो रहे हैं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
कार्यक्रम का आयोजन आगामी 24-25 अप्रैल को होना है। जिसके लिए स्थानीय सत्संग प्रेमियों के द्वारा इसकी तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। सत्संग महाधिवेशन का आयोजन सत्संग समिति के सदस्यगण और समस्त बिन्दटोली ग्रामवासियों के द्वारा की जायेगी। जिसके संयोजक स्वामी अखंडस्वरूप साहेब हैं।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
