ढोलबज्जा: कदवा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत पचगछिया टोला निवासी रामचंद्र सिंह के बेटे लव कुमार ने मंगलवार को कदवा थाने में एक आवेदन देते हुए दो नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है.

जिसमें लव कुमार ने आरोप लगाया है कि मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत गरैया गांव निवासी दिनेश पासवान के बेटे गौरव कुमार व बिलास पासवान के बेटे विकास कुमार ने लव की बहन रेशमा कुमारी (बदला हुआ नाम) व बाबूलाल सिंह की बेटी (चचेरी बहन) को गत एक जनवरी की रात करीब 10:00 बजे बहला-फुसलाकर भगा ले गया है.

जब गौरव व विकाश के घर गरैया जाकर बहन की बरामदगी की बात कहा तो लड़के के पिता दिनेश पासवान, बिलास पासवान व मंजू देवी ने हथियार से लेस होकर जानलेवा हमले की नीयत यह कह कर भगा दिया कि हां हम तुम्हारी बेटी बहन को लाए हैं. लव कुमार ने कदवा थाने में लिखित आवेदन देते हुए उचित कार्रवाई की मांग किया है. थानाध्यक्ष चंदन कुमार दूबे ने बताया कि- मामले कि प्राथमिकी दर्ज कर, छानबीन की जा रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *