भागलपुर-नवगछिया रोड पर लगातार दो वाहनों में टक्कर और दो वाहनों के खराब हो जाने से करीब 10 घंटे तक यात्रियों की फजीहत हुई। सोमवार तड़के 4 बजे से मंगलवार दोपहर दो बजे तक ऐसा जाम लगा कि विक्रमशिला पुल पर वाहन चालकों को खासा पसीना बहाना पड़ा। हालांकि ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन से सभी खराब वाहनों को पुल से हटाया और देर शाम वाहनों की आवाजाही बहाल हुई। इसके बाद देर रात फिर जाम लग गया। नवगछिया की ओर से आ रहे एक ट्रक ने सोमवार तड़के करीब 3.30 बजे भागलपुर से आ रहे एक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। दोनों में आमने-सामने हुई भिड़ंत में ट्रैक्टर और ट्रक सवार तो बाल-बाल बच गए, लेकिन अन्य वाहन चालकों की परेशानी दोगुनी हो गई। पूरा पुल जाम हो गया। दो घंटे तक पूरी तरह जाम के बाद वाहनों की कतार भागलपुर बाइपास और नवगछिया हाईवे की ओर बढ़ी तो पुलिस की नींद खुली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सुबह 10 बजे के बाद क्रेन बुलाए गए। क्रेन से पहले ट्रक और ट्रैक्टर को किनारे कर छोटी वाहनों को निकाला गया। इसके बाद करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों वाहनों को पुल से हटाकर नवगछिया की ओर सड़क किनारे खड़ा करवाया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

खुलने के घंटेभर बाद फिर लगा जाम देर रात तक फंसे रहे वाहन

उक्त दोनों वाहनों की टक्कर से जाम दोपहर 1 बजे खुला। वाहनों की रफ्तार अभी बढ़ी ही थी कि अचानक एक ट्रक फिर खराब हो गया। करीब दो घंटे लगातार एक बार फिर वाहनों के पहिए थमे तो पुल पर वाहनों पर की कतार लग गई। बाइपास पर टोल नाके तक ट्रकों की कतार ने अलीगंज और जगदीशपुर रूट तक यात्रियों को परेशान कर दिया। इसी बीच डीएसपी आरके झा टीम समेत पुल पर पहुंचे। क्रेन बुलाया गया और खराब ट्रक को हटाया। शाम 4 बजे ट्रैफिक बहाल ही हुआ कि एक बोलेरो की पत्ती टूट जाने से फिर जाम लग गया। इसके बाद देर रात में भी जाम लगा रहा।

वाहनों की कतार बाइपास की ओर बढ़ी तब टूटी पुलिस की नींद

जाह्नवी चौक से जीरो माइल पहुंच पथ तक नो इंट्री में वाहनों की दो कतार

विक्रमशिला पुल व पहुंच पथ पर मंगलवार जाम अल सुबह जाम रहा। दूसरी तरफ कुर्सेला पुल पर नौ जून को दो ट्रकों के बीच टक्कर होने के बाद उत्पन्न हुई जाम की समस्या तीसरे दिन भी यथावत रही। जाह्नवी चौक से लेकर जीरो माइल तक पहुंच पथ पर नो इंट्री में ट्रक को दो कतार में लगाया गया था। जिससे पहुंथ पथ दो पहिया व तीन पहिया वाहनों के चलने लायक ही था।

भीषण गर्मी और जाम के चलते वाहनों में बैठे यात्री घंटों कराहते रहे

सेतु पर जाम में फंसे वाहनों के यात्री जाम और भीषण गर्मी में कराह रहे थे। सेतु पथ के जगतपुर गांव के पास जाम में फंसे एक बस में बैठे अधिकांश यात्रियों की हालत खराब थी। बस की अधिकांश खिड़कियों से महिलाएं और बच्चे उल्टियां कर रहे थे। आस-पास पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। को पानी की किल्लत झेलनी पड़ी।

तीन दिनों से जाम की स्थिति थी पर अलर्ट नहीं थे जिम्मेदार

कुर्सेला पुल पर हादसे के बाद लगातार तीन दिनों से नवगछिया से लेकर कुर्सेला तक जाम लग रहा है। ऐसे में विक्रमशिला सेतु पर हुए हादसे ने यात्रियों को मुसीबत में डाल दिया। नवगछिया के प्रशांत कुमार, बिहपुर के धनंजय कुमार आदि का कहना है कि जिस तरह कुर्सेला में हुए हादसे के बाद राजमार्ग पर जाम लग रहा था तो ऐसे में पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों को पुल पर निर्बाध अवागमन के लिए खास एहतियात बरतना चाहिए था, लेकिन दुखद बाद यह है कि यहां का प्रशासन जाम लगने के घंटों बाद ही हरकत में आता है। परबत्ता के थानाध्यक्ष नवनीश कुमार ने कहा कि सुबह पुल पर एक हादसा हो जाने के बाद जाम की समस्या सामने हुई।

लोगों को परेशानी हुई पर जाम हटवा दिया गया है

पुल पर चार वाहन खराब हो गए थे। इनमें दो वाहनों के बीच टक्कर भी हो गई थी। परेशानी हुई, लेकिन सभी वाहनों को क्रेन से हटवा दिया गया। फिलहाल ट्रैफिक स्मूथ है। आरके झा, डीएसपी, ट्रैफिक

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet