नवगछिया । नवगछिया नगर परिषद के द्वारा नगर के सभी छठ घाटों को विशेष रूप से सजाने संवारने का कार्य पूरा हो गया है। बाजार के खरनई नदी, मील टोला, सिमरा, विजयघाट के घाटों पर सफाई कार्य के साथ-साथ सजाने का कार्य के साथ-साथ छठ व्रती के लिए चेंजिंग रूम और रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है ।

वहीं नया टोला श्रीपुर और गोपाल गौशाला के तालाब और गौशाला के पीछे बनाए गये कृत्रिम छठ घाट को आकर्षक बनाया गया है। गोपाल गौशाला स्थित तालाब के चारों दीवारों पर स्वच्छता के संदेशों को कलाकारों के द्वारा उकेरा गया है। जो कि घाट की शोभा को चार चांद लगा रहा है।

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन ने बताया कि छठ पर्व को लेकर नगर परिषद के द्वारा विभिन्न घाटों पर बेहतर करने का प्रयास किया गया है। छठ पर्व के पहले बाजार सहित अन्य छठवर्ती के आने जाने वाले रास्तों में स्ट्रीट लाइट को ठीक कराया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *