नवगछिया – नवगछिया अनुमंडल में इंटर की परीक्षा को लेकर अनुमंडल प्रशासन के स्तर से सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई है. इंटर की परीक्षा को लेकर नवगछिया अनुमंडल में पांच परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होनी है. सभी परीक्षा केंद्रों पर भी परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई है. परीक्षा को लेकर सभी पांचों केंद्रों पर दंडाधिकारी के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है साथ ही परीक्षा की मॉनिटरिंग करने के लिए एक उड़न दस्ते की टीम का भी गठन किया गया.

नवगछिया के रूंगटा बालिका उच्च विद्यालय, इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय, जीबी कॉलेज, मदन अहल्या महिला महाविद्यालय, बनारसी लाल शराब वाणिज्य महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया. सभी परीक्षा केंद्र बालिकाओ के लिए बनाए गए हैं. अनुमंडल प्रशासन सभी परीक्षा केंद्र पर दो दो स्टैटिक दंडाधिकारी एवं एक वरीय स्टैटिक दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. सभी केन्द्रों के लिए नवगछिया कोषागार से परीक्षा केंद्र तक प्रश्न पत्र पहुंचाने एवं प्रश्नोत्तर की पुस्तिका को परीक्षा के उपरांत बज्र गृह तक पहुंचने के लिए अलग अलग दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की जांच के लिए तीन तीन महिला पर्यवेक्षिका व सेविका की भी प्रतिनियुक्ति की गई है.

,, सीसीटीवी से होगी निगरानी परीक्षा केंद्र के पास धारा 144 रहेगा लागू

इंटर की परीक्षा को लेकर सभी पांचों केंद्रों पर भी तैयारी पूरी कर ली गई है. परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. जिससे परीक्षार्थियों की निगरानी की जाएगी. परीक्षा को लेकर नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने सभी केंद्रों के दो सौ मीटर के दायरे में धारा 144 लागू किया. नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि परीक्षा कदाचार मुक्त संपन्न कराई जाएगी. इसको लेकर पुलिस पदाधिकारियों के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों के कदाचार करते पकड़े जाने पर परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित किया जाएगा एवं वीक्षक पर कार्रवाई होगी. परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों की सघन जांच की जाएगी. जांच के उपरांत ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा. इसको लेकर महिला पर्यवेक्षिकाओं की प्रतिनियुक्ति की गई है.

,, दो स्थानों पर परीक्षार्थियों की होगी जांच, तीन प्रकार से दर्ज होगी उपस्थित

परीक्षा केंद्र पर परीक्षा को लेकर सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई है. केंद्राधीक्षक के माध्यम से इंटर की परीक्षा को लेकर उत्तर पुस्तिका के साथ ओएमआर शीट सेट कर दिया गया. परीक्षा देने के लिए कमरे में परीक्षार्थियों का सीट पर क्रमांक चिपका कर सीट भी निर्धारित किया जा चुका है. परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के दौरान सभी परीक्षा केंद्र पर दो स्थानों पर परीक्षार्थियों की जांच की जाएगी. इसको लेकर अलग-अलग स्थानों पर जांच केंद्र बनाए गए. नवगछिया मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय के परीक्षा कंट्रोलर डॉ ए जमा ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई. कॉपी भी सेट कर लिया गया है. दो स्थानों पर परीक्षार्थियों की जांच होगी साथ ही परीक्षा में उपस्थित होने वाले परीक्षार्थियों की तीन प्रकार से उपस्थित ली जाएगी.

,, 3819 परीक्षार्थी परीक्षा में होंगे शामिल

इंटर की परीक्षा में सभी पांचो केंद्र पर 3819 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. जिसमे कला के 2579, विज्ञान के 1172, वाणिज्य के 47, वोकेशनल के 21 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे.

,, इन केंद्रों इतने परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

,, बी एल एस कॉलेज : कला में 607, विज्ञान में 506, कुल 1113 परीक्षार्थी

,, जी बी कॉलेज : कला में 536, विज्ञान में 228, कुल 764 परीक्षार्थी

,, एम ए एम कॉलेज : कला में 535, विज्ञान में 192, वाणिज्य में 47, कुल 774 परीक्षार्थी

,, इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय : कला में 533, विज्ञान में 171, कुल 734 परीक्षार्थी

,, बालिका रुंगटा उच्च विद्यालय : कला में 368, विज्ञान में 75, वोकेशनल में 21, कुल 464 परीक्षार्थी

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu