नवगछिया । नहाय खाय के एक दिन पूर्व आसपास के कई जिलों के छठव्रतियों की भीड़ गंगा स्नान के लिए गुरुवार को उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही महिला श्रद्धालुओं से भरी गाड़ियों की भीड़ के कारण तेतरी जीरो माइल से पुल तक जाम रहा। धीरे-धीरे चौदह नंबर सड़क भी पूरी तरह से जाम की चपेट में आ गया।
Total Downloads: 83
दोपहर तक जाम इतना भीषण हो गयी कि पैदल चलना मुश्किल हो गया। पूर्णिया और कटिहार से आने वाले यात्रियों से भरी बसों में बैठे यात्रियों को नवगछिया से भागलपुर आने में दिनभर लग गए।
महाजाम की स्थिति को देखते हुए नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार एसडीपीओ दिलीप कुमार आसपास के तीन थाना के पुलिस बलों के साथ जाम छुड़ाने में लगे हुए थे। शाम के समय पुलिस बलों ने ट्रकों को साइड कराते हुए जाम से निजात दिलाई।

