नवगछिया : प्रखंड खगड़ा पंचायत के खगड़ा गांव में मां बम काली की पूजा भक्ति पूर्ण माहौल में की गई, काली मंदिर में पूजा अर्चना एवं प्रतिमा दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी, सूर्य ग्रहण समाप्त होते ही मंदिरों की सफाई हुई, उसके बाद आरती भजन का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, मंदिर में मां काली के जयकारों से गूंजता रहा,

वही पंडितों ने बताया कि मां बम काली की पूजा मुख्य रूप से तांत्रिक विधि से पूजा के रूप में की जाती है, इस दौरान मां बम काली की पूजा में पूरे नेम निष्ठा का ध्यान रखा जाता है, सूर्यग्रहण मध्य रात्रि से पंडितों ने पूजा प्रारंभ कराया और अहले सुबह पूजा संपन्न हो हुई, मंदिरों में पूजा कमेटी की तरफ से सीसीटीवी का व्यवस्था किया गया था।

पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मां बम काली का तीन बजे मंदिर में विसर्जन को लेकर पहले मैय्या का भव्य आरती की गई। जिसके बाद मंदिर से प्रतिमा को बाहर निकाला गया। और पूरे गांव में मैय्या को भ्रमण कराते हुए नाया टोला बोरवा में मां बम काली को विसर्जित किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *