नारायणपुर ; प्रखंड के मधुरापुर, नारायणपुर व बलहा गांव में चार लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत होने से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि बलहा में भाड़े पर रह रहे यूपी के राम बिहारी कुमार उर्फ राजेन्द्र कुमार (40) की मौत शनिवार की शाम हो गयी। साथ रह रहे परिजन व पत्नी ने बताया कि वह पहले से बीमार थे।

सीढ़ी से गिरने पर बेहोश हो गये। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। मधुरापुर के गोविंद साह उर्फ गोविंद ठठेरी (30) के अचानक बीमार होने पर इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी। बलहा के अनिकेत कुमार उर्फ सिंटु कुमार का रविवार को तबीयत बिगड़ने पर भागलपुर इलाज के लिए ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

नारायणपुर निवासी शिक्षक मनीष देव की रविवार की सुबह अचानक तबीयत खराब होने पर भागलपुर के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां दोपहर में उनकी मौत हो गयी। बलहा के दो और मधुरापुर बाजार के दो लोगों का भागलपुर के निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है। प्रखंड में चर्चा है कि होली पर्व के दौरान शराब पीने से इनलोगों की मौत हुई है। हालांकि परिजन इस बात से इनकार कर रहे हैं। भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह व सीओ अजय सरकार ने बताया कि इस मामले में किसी ने आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर जांच की जायेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *