नवगछिया। पुलिस सप्ताह दिवस पर नवगछिया थाना क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में पुलिस द्वारा आमजनों को जागरूक किया गया। वार्ड 23 के नोनियापट्टी में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के तहत लोगों को पुलिस से सीधा संवाद करने का मौका एवं अपनी समस्याओं को रखने का अवसर मिलेगा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 80
मौके पर विधि व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, मद्यनिषेध, साइबर अपराध सहित अन्य जनसमस्याओं पर लोगों को जानकारी दी गयी। मौके पर राकेश कुमार बंटी, मदन भगत, महेश कसेरा, भानु महतो, चम्पा कुमारी सहित एसआई आशुतोष कुमार, एएसआई संदीप झा सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
