प्रखंड की सिंहपुर पश्चिम पंचायत की मौजमाबाद गांव में गुरुवार दोपहर करीब 11:30 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 6 लाेगों की झोपडी जलकर राख हो गई। इस घटना में 3 लाख नगदी भी राख हो गई साथ ही 19 मवेशी मर गए। आग लगने के बाद घर महिलाएं और अन्य भाग कर अपनी जान बचाए। ये अपने मवेशी नहीं खोल पाए। इसके बाद मौजमा निवासी कारे ठाकुर, कांग्रेस ठाकुर, पप्पू ठाकुर, उमेश ठाकुर, राजू ठाकुर, नेपाली ठाकुर बेघर होकर सड़क पर आ गए।

बताया जाता है कि कारे ठाकुर को 6 बेटा हैं और सभी अलग-अलग झोपड़ी में रहते थे, परिवार एक है। घर बनाने के लिए कारे मंडल डेढ़ लाख रुपए कर्ज लिया था और मकई बेचकर डेढ़ लाख रुपए जुटाया था। मंगलवार को घर बनाने का शुभ मुहूर्त था। झोपड़ी के ऊपर से हाइटेंशन तार गुजरा था, जिसमें हुई शॉर्ट सर्किट के बाद निकली चिंगारी ने देखते ही देखते 6 झोपड़ियाें को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान घरों के अंदर रखे गए 6 घरेलू सिलेंडर ब्लास्ट कर गया और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

सबकुछ खत्म हाे जाने के बाद रो-रोकर परिवार बेहाल

अाग में सबकुछ खजत्म हाे जाने के बाद कारे ठाकुर का पूरे परिवार के लाेग राे-राेकर बेहाल हैं। कारे ठाकुर का बेटा राजू ने बाताया कि एक लाख पचास हजार का मकई कल ही बाबूजी ने बेचकर लेकर अाए थाे और एक लाख पचास हजार सूद पर लाए थाे। इस रकम से पक्का घर बनाना था। छोटा बेटा कांग्रेस ने बताया कि मंगलवार से घर बनाने के लिए काम शुरू करना था। इसके लिए मंगलवार को शुभ मुहूर्त निकला था। यह कहते हुए वह रो पड़ा। कारे की पत्नी भी रो पड़ी। पंचायत समिति प्रतिनिधि रणधीर कुमार ने बाताया कि घर रखा लगभग दस क्विंटल गेहूं, मकई, चावल घर में रखा बर्तन सब जलकर खत्म हो गया।

लोगों की मदद से पाया आग पर काबू

सूचना पर दमकल के साथ भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पौनै घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सीओ रामजी पासवान राजस्व मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बताया कि इस घटना में 6 परिवार पूरी तरह से बेघर हो गए है। तत्काल इन्हें पास के ही विद्यालय में ठहराया गया है।

घर बनाने के लिए डेढ़ लाख कर्ज लिया और मकई बेचकर डेढ़ लाख जुटाया था, मंगलवार को था शुभ मुहूर्त

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सह खरीक उत्तरी क्षेत्र की जिला पार्षद कुमकुम देवी मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवारों को दो दिनों के भोजन का इंतजाम कराया और जरूरत की सामग्री दी। इन्होंने प्रशासन से पीड़ितों को जल्द राहत और मुआवजा देने की मांग की है। भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल मंडल ने भी जायजा लिया। इस दौरान भाजपा नेता गगन चौधरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रूपेश रूप, राजेश यादव, सुबोध चौधरी, मिंटू, सोनू राजा सहित अन्य माजूद

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *