नारायणपुर:  भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगरपारा उत्तरी पंचायत के वार्ड एक में बुधवार की रात करीब नौ बजे पुलिस ने छापेमारी के दौरान पुआल के नीचे से 300 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में चोरी-छिपे शराब की तस्करी की जा रही है। इसके बाद दारोगा मुकेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शराब बरामद की।

बरामद शराब में स्टलिंग रिजर्व ब्रांड के 375 एमएल की 40 बोतल, रॉयल स्टैग के 375 एमएल की 40 बोतल, 180 एमएल की 20 बोतल और मैक्डोवेल नंबर वन के 375 एमएल की 200 बोतलें ‘शामिल हैं। हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से भाग गए।

भवानीपुर पुलिस ने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि शराब की तस्करी में कौन-कौन शामिल हैं और कहां से शराब लाई जाती है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही तस्करों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *